फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज, हिमानी, बादल, डेनिस, ललिता, रोहित व कंचन विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी में हुई प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत हुई दौड़ स्पर्द्धाओं में नीरज, हिमानी, बादल, डेनिस, ललिता, रोहित, कंचन ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक रबीश पचौली के दिशा-निर्देशन में हुई इस प्रतियोगिता के अंतर्गत हुई प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में नीरज, बादल, रोहित, बालिका वर्ग में हिमानी ललिता, निर्मला क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। बालकों की 100 मीटर दौड़ में बादल, जगदीश, रोहित, बालिका वर्ग में हिमानी, सीमा, दिया पहले तीन स्थानों पर रही। बालक उच्च प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में आयुष, अमित, प्रकाश, बालिका वर्ग में नेहा, बबीता, दीशू क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही।
विज्ञापन


बालकों की100मीटर दौड़ में बादल, जगदीश, रोहित, बालिका वर्ग में ललिता, दिया, भावना प्रथम द्वितीय व तृतीय रही। बालकों की 200 मीटर की दौड़ में डेनिस, अमित, रोहित, बालिका वर्ग में कंचन, बबीता, तुलसी, बालकों 400 मीटर की दौड़ में जगदीश, रोहित, संदीप, बालिका वर्ग में दिया, प्रीति, अंशिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालकों की लंबी कूद में रोहित, पंकज, जगदीश, बालिका वर्ग में हिमानी, शिवानी और निकिता प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन


प्राथमिक वर्ग की हिंदी सुलेख में अनंत, तनुजा, हिमांशु, उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिवानी, नरेंद्र, आशीष क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। प्राथमिक वर्ग की अंग्रेजी सुलेख में अनुपम, सौरभ, तनुजा, उच्च प्राथमिक वर्ग में मनीष, विजय, कमला ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित किया। निर्णायक के रूप में प्रदीप बोहरा, त्रिलोचन भट्ट, चंद्रशेखर, बद्री सिंह, शंकर अधिकारी, त्रिभुवन उपाध्याय, कैलाश जोशी, कीर्ति बल्लभ, सुरेश चंद्र, कैलाश चंद्र, गजेंद्र सिंह, खड़क सिंह, गीता जोशी आदि ने सहयोग किया।
फोटो 03 एलएचजी 03पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें