लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान करने की मांग उठाई। इस मौके पर तय किया गया कि सोसायटी के सदस्य समस्याओं के समाधान को लेकर जिले के दोनों विधायकों को ज्ञापन देंगे।
एनेक्सी भवन में सोसायटी के अध्यक्ष हीराबल्लभ जोशी की अध्यक्षता और सलीम जावेद के संचालन में बुधवार को हुई बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि लंबे समय से गोदामों में धर्मकांटे को लगाने की मांग की जा रहे हैं, लेकिन इन्हें आज तक नहीं लगाया जा सका है। गल्ला विक्रेताओं को कम से कम चतुर्थ श्रेणी का मानदेय देने, केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य में भी खाद्यान्न लाभांश देने, पूर्व की तरह चीनी और केरोसीन का आवंटन करने की मांग की गई। सुरेश जोशी, इंद्रा सिंह, हरीश चंद्र पांडेय, नारायण सिंह, मोहन सिंह, केशव दत्त, प्रकाश बोहरा, सरिता, पूरन शर्मा, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।