फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यअभियंता ने रेलवे ब्राडगेज निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
इज्जतनगर बरेली से आए रेलवे के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) निर्माण एके सिंह ने ब्राडगेज लाइन, रेलवे क्रासिंग गेट, पुलिया, पुल और रेलवे स्टेशन भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निर्माण कार्यों में हो रही देरी को लेकर वह निर्माण कार्य में लगे एक ठेकेदार पर जमकर बरसे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रेलवे के मुख्य अभियंता रेलवे ट्रैक से यहां पहुंचे। उन्होंने ब्राडगेज और सभी निर्माण कार्यों का गंभीरता से निरीक्षण कर अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बनबसा के देशीफार्म, फागपुर, कमलपथ और सेना छावनी स्थित रेलवे क्रासिंग निर्माण कार्यों को बारीकी से देखा। बाद में टनकपुर पहुंचकर उन्होंने वहां भी रेलवे ट्रैक, रेलवे स्टेशन, वाशिंग पिच आदि का निरीक्षण कर मातहतों और कार्यदायी संस्था को सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उनके पीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बरसात के बाद टनकपुर तक ब्राडगेज और सभी निर्माण कार्य संपन्न होने की उम्मीद है। कहा कि सीआरएस द्वारा निरीक्षण और परीक्षण के बाद हरी झंडी देने पर नवनिर्मित ब्राडगेज लाइनों पर ट्रेन (रेलगाड़ी) दौड़नी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें