फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस प्रतिशत ओवर रेट पर बिक रही शराब, लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत की शराब की दुकान में शराबियों को दारू के लिए करीब 30 प्रतिशत अधिक रकम चुकानी पड़ रही है। शनिवार को आबकारी विभाग द्वारा खरीद कराई गई शराब में इसकी तस्दीक हुई। विभाग ने शराब बेचने वाले पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि अधिक दाम पर शराब मिलने की सूचना पर विभाग की टीम ने वाहन के जरिए संचालित चंपावत की देसी और विदेशी शराब की दुकान पर शनिवार को किसी व्यक्ति से शराब मंगाई। शराब विक्रेता द्वारा 60 रुपये कीमत के देसी पव्वै को 80 रुपये में बेचा गया। इसी तरह 125 रुपये की बीयर को 160 रुपये और अंग्रेजी शराब के 190 रुपये में मिलने वाले अध्धै को 220 रुपये में दिया गया। निरीक्षक प्रसाद ने बताया कि निर्धारित दर से अधिक में शराब की बिक्री के चलते दोनों दुकानों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें