फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्लागांव-देवलमाफी रोड कई हिस्सों में टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। तीन दिन तक लगातार बरसात के बाद शनिवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बरसात से क्षेत्र में गल्लागांव-देवलीमांफी सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सड़क में किमी चार, पांच, छह में रोड का कोई अता पता नहीं है। जो बारिश में आए मलबे के साथ बह गई। इस सड़क को खुलने में लंबा समय लगने आशंका है। लोक निर्माण विभाग के अभियंता चंद्रशेखर मुरारी के अनुसार ग्रामीणों की दिक्कतों को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इस मार्ग को क्वांरकोली-पाडासोंसेरा मार्ग से लिंक कर दिया है।
विज्ञापन



खेत, आंगन भी क्षतिग्रस्त
भारी वर्षा के चलते लोहाघाट, बाराकोट व पाटी में लोगों के खेत, मकान, आंगन और ग्रामीण संपर्क मार्गों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोहाघाट विकासखंड में बने नियंत्रण कक्ष के अनुसार बरसात से 129 लोगों द्वारा भवन, खेत, संपर्क मार्ग, गोशालाओं, पेयजल योजनाओं आदि के नुकसान की सूचनाएं दी गई हैं। पाटी विकासखंड में 132 और बाराकोट में 52 लोगों द्वारा नुकसान की शिकायतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें