फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह ग परीक्षा की तैयारी को दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला सेवायोजन कार्यालय के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के अभ्यर्थियों को समूह ग की परीक्षा की तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन के अनुसार अभ्यर्थियों को जुलाई से दिसंबर तक छह माह तक निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट और उम्र 18 से 30 साल होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी के अलावा कंप्यूटर टाइपिंग सहित अन्य विषयों से संबंधित प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अभ्यर्थियों से जुलाई माह के पहले सप्ताह तक अपने मूल प्रमाण पत्रों, जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्रों के साथ मार्गदर्शन केंद्र में संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें