फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरएच के पास कीचड़ और गंदगी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। शहर के समीप पर्यटक आवास गृह (टीआरएच) के पास कीचड़ और गंदगी के चलते पैदल चलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टीआरएच के पास ही पर्यटन विभाग का भी कार्यालय है। गंदगी के कारण कार्यालय आने जाने वाले लोगों को समस्याएं होती हैं। इस जगहर पर जैविक और अजैविक कूड़ेदान तो हैं लेकिन इनका ज्यादातर उपयोग नहीं होता। इससे आसपास गंदगी फैलती है। टीआरएच के पास ही फुलारगांव का टैक्सी स्टैंड भी है।
विज्ञापन


वाहनों की आवाजाही से कीचड़ भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। बारिश होने पर कीचड़ और दुर्गंध से आसपास के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। नागरिकों ने जल्द ही कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की है। इधर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि टीआरएच के पास गंदगी लगातार साफ की जा रही है लेकिन बारिश के चलते कीचड़ हो रहा है। जल्द ही टीआरएच के पास सीसी मार्ग बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें