फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग को बेच रहें हैं बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंपावत। जिले के 97 लोग सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली ऊर्जा निगम को बेचने लगे हैं। ऊर्जा निगम यह बिजली 2.80 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीद रहा है।

उरेडा ने जिले में दो साल पहले 97 उपभोक्ताओं के घरों में चार-चार किलोवॉट के सोलर प्लांट लगाए थे। अब इन प्लांटों से अतिरिक्त बिजली ऊर्जा निगम दी जा रही है। इन दिनों सर्द मौसम की वजह से बिजली का उत्पादन कम हो रहा है। गर्मियों में अधिक उत्पादन से उपभोक्ताओं को ज्यादा फायदा मिलेगा। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी विकास भारती ने बताया कि वर्तमान में जिले के 97 उपभोक्ताओं से सोलर प्लांट की बिजली खरीदी जा रही है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग से अनुबंध पर शुरू हुआ अमल
सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए जिले में सब्सिडी पर चार किलोवॉट के सोलर प्लांट लगाए गए थे। प्लांट स्थापित करने से पहले विद्युत विभाग से अनुबंध हुआ था कि सोलर प्लांट में पैदा होने वाली बिजली उपभोक्ता द्वारा निजी उपयोग में लाए जाने के साथ ही अतिरिक्त बिजली विद्युत विभाग द्वारा तय दरों में खरीदी जाएगी। इस अनुबंध के तहत अब विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली खरीदना शुरू कर दिया है। -मनमोहन जंगपागी, जेई उरेडा विभाग, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें