फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक बंदीगृह में विचाराधीन कैदियों को फल वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी, लोहाघाट, बाराकोट विकासखंडों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। लोहाघाट कचहरी में एसडीएम आरसी गौतम ने ध्वजारोहण किया और लोगों को शपथ दिलाई। बाद में एसडीएम और तहसीलदार ने न्यायिक बंदीगृह में जाकर कैदियों को फल, मिठाई बांटी। नगर पंचायत में चेयरमैन गोविंद वर्मा ने ध्वजारोहण किया। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


आदर्श थाना लोहाघाट में थानाध्यक्ष मनीष खत्री, विकास खंड में बीडीओ एमसी परगांई, बाराकोट विकास खंड में बीडीओ सीएस मेवाड़ी ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क विपिन माउंट भुमलाई में एडवोकेट विपिन पुनेठा ने ध्वजारोहण किया। पाटी तहसील में एसडीएम शिप्रा जोशी ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय गड्यूड़ा नवीन में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक शंकर अधिकारी के दिशा निर्देशन में छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें