बनबसा (चंपावत)। गणतंत्र दिवस पर शारदा बैराज चौकी पुलिस ने भारत-नेपाल मैत्री को प्रगाढ़ करने वाली अनूठी पहल को अंजाम दिया। पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन करने वाले नेपाली नागरिकों के अलावा अन्य लोगों का मुंह मीठा कराया। एसपी डीएस गुंज्याल के निर्देश पर चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत और चौकी स्टाफ ने सीमा पर आवागमन करने वाले नेपाली नागरिकों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया और मिठाई बांटी। नेपाली नागरिकों ने भारतीय गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस और देशवासियों को बधाई दी।