लोहाघाट (चंपावत)। बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट, विवेकानंद विद्यामंदिर, जीआईसी खेतीखान में चल रही निजी विद्यालयों के डीएलएड प्रशिक्षुओं की 12 दिनी कार्यशाला संपन्न हो गई है। इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों को कार्यशाला के माध्यम से प्रारंभिक कक्षाओं में पढ़ाने के तौर तरीकों को सीखा।
केंद्र समन्वयक एचएन जोशी ने प्रशिक्षु शिक्षकों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए, उन्होंने शिक्षकों से कार्यशाला में लिए गए ज्ञान का लाभ अपने अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को देने पर जोर दिया। संदर्भदाता रंजीत राणा और भरत कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को लेकर ही शिक्षक का अस्तित्व होता है, उन्हें एक अभिभावक की तरह छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने की बात कही। इस मौके में सह समन्वयक भूपेश देव ताऊ, कृष्ण कुमार, पंकज मुरारी, रेनु गड़कोटी, अर्जुन सिंह, शंकर दत्त आदि ने विचार रखे। विद्यामंदिर में सुपरवाइजर लता आर्या की अध्यक्षता में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जीआईसी खेतीखान में जिला डीएलएड प्रभारी कमल गहतोड़ी ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस मौके पर 88 निजी विद्यालयों के प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद रहे।