लोहाघाट (चंपावत)। बुधवार को पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बची सिंह रावत ने बताया कि छठवें वेतन आयोग के सेवारत कर्मचारी और पेंशनधारी को वेतन विसंगति में बेंड वेतन, ग्रेड पे की विसंगतियां उत्तराखंड शासन ने दूर कर दी गई हैं। जिसका शासनादेश भी जारी हो गया है। उन्होंने बताया कि इस संशोधन में पेंशनर्स को ग्रेज्युटी, राशिकरण आदि का लाभ नहीं मिलेगा, केवल पेंशन संशोधन का लाभ होगा। यह सुविधा जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2015 तक के पेंशनर्स को मिलेगी। उन्होंने कहा कि 2016 से पूर्व की पेंशन संशोधन शासन ने नवंबर 2018 से की है, जबकि केंद्र सरकार और यूपी सरकार ने जनवरी 2016 से संसोधन किया। उन्होंने उत्तराखंड में पेंशन संसोधन जनवरी 2016 से करने की मांग की। इस मौके पर बीडी राय, जेसी सगटा, प्रहलाद सिंह मेहता, पदमा दत्त पुनेठा, लक्ष्मण लाल वर्मां, जगराज देउपा, निर्मला वर्मा, सीएल वर्मा, लक्ष्मी दत्त सुतेड़ी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो