फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स:बालिकाओं और खिलाडिय़ों ने शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत टनकपुर स्टेडियम में नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली गई। बालिकाओं और अन्य खिलाड़ियों ने यह शपथ ली। जनकवि डॉ.प्रकाश जोशी शूल ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन


चंपावत के जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने कहा कि मातृशक्ति के स्वाभिमान, समृद्धि और सुरक्षा जैसे अहम विषयों को आगे बढ़ाने वाले अपराजिता कार्यक्रम से महिलाओं, बालिकाओं को नई शक्ति और आत्मविश्वास जगाने में मदद मिलेगी। इस दौरान 31 लोगों ने शपथ पत्र भी भरे। कार्यक्रम में खेल विभाग के चंद्रशेखर ओली सहित कई लोग मौजूद थे।

ये शपथ ली गई
नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने एवं उनके चेहरे पर आत्मविश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करने को सतत, सक्रिय रहने की मेरी वचनबद्धता है। अपने घर एवं कार्यस्थल पर, त्योहारों, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों समेत जीवन के हर आयाम में मैं स्वयं एवं मेरा परिवार नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करने की शपथ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें