फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाफल में पांच फीसदी की बढ़ोतरी का लक्ष्य निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला शिक्षा सभागार में सोमवार को जिले के प्रधानाचार्यों की बैठक में प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस वर्ष परीक्षाफल में विगत वर्ष की अपेक्षा पांच फीसदी परीक्षाफल में वृद्धि करने लक्ष्य निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने प्रधानाचार्यों से विद्यालयों की सूचना तुरंत उपलब्ध कराने को कहा। फाउंडर एंड डायरेक्टर टीच फार ग्रीन ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट, खूनाबोराए में शीतकाल में अतिरिक्त कक्षाएं चलाने के लिए अनुमति मांगी। गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति के बारे में भी चर्चाएं की गई।

प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में पेयजल, शौचालय विहीन विद्यालयों की समीक्षा भी की गई। दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज इंद्रपुरी द्वारा प्रबंध समिति का गठन नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। विभिन्न स्कूलों में स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए विद्यालयों में प्रस्ताव मांग गए। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें