फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस गोदाम के समीप टूटी पेयजल लाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से दो किमी दूर गैस गोदाम के पास जल संस्थान की पेयजल लाइन तीन दिन से टूटी हुई है मगर विभाग बेखबर बना बैठा है। हजारों लीटर पानी ऑलवेदर सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। इसके चलते पैदल चलने वालों को भी खासी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


जल संस्थान की ओर से जिला अस्पताल के लिए बनाई गई पेयजल लाइन खुले में होने से अक्सर जाड़ों में पाले के चलते जगह-जगह से टूट जाती है। इस बार दिसंबर में ही पेयजल लाइने टूटने का सिलसिला शुरू हो गया है। लाइन गैस गोदाम के पास तीन-चार दिन से टूटी हुई है। इसके चलते जिला अस्पताल में भी पानी की किल्लत बनी हुई है। पानी बर्बाद होने के साथ ही सड़क पर कीचड़ भी बना हुआ है। इससे दोपहिया और चौपहिया वाहनों का रपटने का भय बना हुआ है। जल संस्थान के अवर अभियंता किशोर पंत ने बताया कि पेयजल लाइन टूटने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है, अगर पेयजल लाइन टूटी होगी तो शीघ्र लाइनमैन को भेजकर ठीक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें