फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेश्वर मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग में नहीं बन सकी सीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एतिहासिक मानेश्वर महादेव मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग पर सीढ़ियों का निर्माण नहीं होने से श्रद्धालुओं को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। सीढ़ियां बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान करीब दो माह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई थी और तब से सीढ़ियों का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन


मानेश्वर धाम के महंत रमनपुरी महाराज के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग से मानेश्वर मंदिर तक विधायक निधि से सीसी मार्ग का निर्माण किया गया है। एनएच को बारहमासी सड़क में तब्दील किए जाने के दौरान मंदिर के प्रवेश द्वार की सीढ़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं। उन्होंने सड़क कटिंग के दो माह बाद भी क्षतिग्रस्त सीढ़ियों की मरम्मत नहीं किए जाने पर रोष प्रकट किया है। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला को कई बार मौखिक जानकारी दी है। अधिशासी अभियंता के अनुसार संबंधित क्षेत्र में अभी सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है जिसके पूरा होने के बाद सीढ़ियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें