फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन मात्र एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में एक ग्राम प्रधान और आठ ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन शनिवार को मात्र एक नामांकन पत्र खरीदा गया। पाटी विकासखंड के परेवा ग्राम पंचायत के सदस्य ने पर्चा खरीदा।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी) सुरेश बैनी ने बताया कि बाराकोट विकासखंड की पम्दा ग्राम पंचायत के प्रधान के अलावा आठ ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है।

काकड़-खतेड़ी वार्ड, चंपावत विकासखंड के अन्य पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित पोथ, थ्वालखेड़ा, बाजरीकोट, लोहाघाट विकासखंड के अनुसूचित जाति महिला आरक्षित कोट और एससी महिला आरक्षित मंगोली और पाटी विकासखंड के कजीना तथा अन्य पिछड़ा वर्ग परेवा वार्ड के ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव होने हैं। लेकिन पहले दिन शनिवार को परेवा वार्ड के एक सदस्य के लिए नामांकन पत्र की बिक्री हुई। नामांकन पत्र तीन दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। मतदान 13 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें