फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 50 से अधिक मरीजों की आंखों के ऑपरेशन हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हरेला क्लब का दो दिनी निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन 250 रोगियों के आंखों की जांच कर मोतियाबिंद से पीड़ित 60 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। पहले दिन 50 से अधिक लोगों की आंखों के सफल ऑपरेशन किए गए हैं।
विज्ञापन


राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित शिविर में सुबह से ही आंखों के मरीजों का तांता लगा रहा। ऊधम सिंह नगर के सीएमओ नेत्र सर्जन डॉ. टीडी रखोलिया, हल्द्वानी के नेत्र सर्जन डॉ. तरुण श्रीवास्तव के अलावा नेत्रमितिज्ञ राजबीर सिंह, लोहाघाट के नेत्रमितिज्ञ राजेश पुनेठा, सितारगंज के नेत्रमितिज्ञ सुधीर सक्सेना ने मरीजों के आंखों की जांच कर मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया।

आयोजक क्लब के अध्यक्ष डीडी भट्ट एवं सचिव भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि शुक्रवार को भी रोगियों के आंखों की जांच कर मोतियाबिंद से पीड़ित रोगियों के ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर के आयोजन में नवज्योति सेवा समिति भवाली के अध्यक्ष गणेश दत्त पंत, सिस्टर सुनीता, रितिका, खिलानंद जोशी, फार्मासिस्ट अनिल गड़कोटी, किशोर वल्दिया, क्लब के किशोर खर्कवाल, धर्मेंद्र चंद आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन


एलायंस क्लब का नेत्र शिविर 8 से
बनबसा (चंपावत)। एलायंस क्लब निर्धन वर्ग के नेत्र रोगियों के उपचार और मोतियाबिंद ऑपरेशन को निशुल्क शिविर आयोजित करने जा रहा है। क्लब अध्यक्ष राज सिंह भदौरिया की अध्यक्षता और सचिव उमेद सिंह नेगी के संचालन में हुई बैठक में तय किया गया कि 8 दिसंबर को महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में मरीजों के नेत्र परीक्षण के बाद अगले दिन 9 दिसंबर को एनएचपीसी अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे।

क्लब अध्यक्ष ने नेत्र रोगियों से अपनी दो फोटो, आईडी के साथ बाला जी टायर्स, मित्तल बुक डिपो और एमके होटल में पंजीकरण कराने की अपील की है। इस मौके पर क्लब पदाधिकारी ओर सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें