फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों ने दिया विकास कार्यो का पावर प्वाइंट प्रजनटेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। यहां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सभागार में बृहस्पतिवार को अंतरविभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सभी विभागों की ओर से चलाई जा रही विभिन्न विकासपरक योजनाओं की जानकारी पावर प्वाइंट प्रेजेनटेशन के माध्यम से दी गई।
विज्ञापन


कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक अधिकारी को अपने-अपने विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी देना है। सभी लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए अधिकारी आवंटित न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत का जब भी भ्रमण करें, तो वहां लोगों की समस्याओं को भी सुने।

कार्यशाला में सीडीओ एसएस बिष्ट, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, आरसी गौतम, अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, सीईओ डीएस राजपूत, क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी के अलावा ग्राम एवं न्याय पंचायत के नोडल अधिकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें