फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में बंदरों ने पांच लोगों को काटा, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के चांदमारी शिवालिक कॉलोनी में कटखने बंदरों ने सार्थक धौनी, नीरज सुतेड़ी, अमित धौनी, पार्वती, गीता को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि आए दिन बंदर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काट रहे हैं। कॉलोनी के अमित धौनी, शिवदत्त जोशी, चंचला देवी, अनीता धौनी, विनोद मेहता आदि का कहना है कि कटखने बंदरों के आतंक से लोगों में दहशत फैली हुई है। लोगों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


बमनपुरी में नील गायों का आतंक
बनबसा (चंपावत)। बमनपुरी ग्रामसभा में इन दिनों नील गायों का आतंक है। आए दिन नील गाय खेतों में पहुंच किसान की मेहनत पर पानी फेर रही हैं। प्रधान गिरधारी लाल ने बताया कि बनबसा के पश्चिमी छोर के किलपुरा रेंज के जंगलों से रात के समय नील गायों का झुंड गांव में पहुंच रहे हैं। फसल रौंदकर नष्ट कर रही हैं। उधर, स्ट्रांग फार्म के सचिव युजिन जार्ज ने बताया कि रात भर फार्म के लोग फसलों की सुरक्षा में रतजगा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें