फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट गैस गोदाम की क्षमता बढ़ाने के लिए खरीदनी होगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कुमाऊं मंडल विकास निगम को लोहाघाट गैस गोदाम की क्षमता बढ़ाने के लिए अब किसानों से जमीन खरीदनी होगी। गोदाम निर्माण के लिए निगम को राजस्व विभाग से निशुल्क जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी जिसके चलते अब किसानों से जमीन खरीदी जाएगी।
विज्ञापन


लोहाघाट गैस गोदाम में आए दिन बैकलॉग में बढ़ोत्तरी को देखते हुए एसडीएम ने गैस एजेंसी के गोदाम और चौकीदार आवास के लिए 8-10 नाली निशुल्क जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। 18 अगस्त को तहसीलदार लोहाघाट से भूमि की जांच कराई गई। इसमें तहसीलदार ने गैस गोदाम और चौकीदार आवास के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होने की रिपोर्ट दी है। इसके बाद पूर्ति विभाग ने कुमाऊं मंडल विकास निगम को किसानों से जमीन खरीदने के आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द किसानों की नाप भूमि खरीदकर गैस गोदाम का निर्माण कराया जाएगा।

आए दिन सड़क किनारे लगता है जाम
चंपावत। लोहाघाट गैस गोदाम के आस-पास जगह कम होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। उपभोक्ताओं को रसोई गैस लेने के लिए एनएच पर लाइन लगाकर खड़ा होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट गैस गोदाम और चौकीदार आवास के लिए राजस्व विभाग से निशुल्क जमीन नहीं मिल पाई है। अब किसानों से आठ-दस नाली जमीन खरीदकर निर्माण किया जाएगा।
- केके अग्रवाल, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें