फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेंगे पहाड़ के कारोबारी प्रतिष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/पाटी। आरक्षण के विरोध में चंपावत, लोहाघाट और पाटी में बृहस्पतिवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। चंपावत में बाजार बंद करने का लाउड स्पीकर से आह्वान किया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा सहित तमाम व्यापारियों ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की गई है।
विज्ञापन


लोहाघाट में अखिल भारतीय समानता मंच के आह्वान पर व्यापारी बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में अखिल भारतीय समानता मंच द्वारा आरक्षण के विरोध में बाजार बंद केे लिए सहयोग मांगे जाने पर चर्चा के बाद ये निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, महामंत्री दीपक जोशी, उपाध्यक्ष भाष्कर पाटनी, राहुल गहतोड़ी, संप्रेक्षक विवेक ओली, धर्मानंद पांडेय, जगदीश खर्कवाल, विपिन वर्मा, गणेश खर्कवाल, कीर्ति बगौली, नवीन खर्कवाल आदि व्यापारियों ने बंद को कामयाब बनाने की बात कही।

पाटी में व्यापार मंडल अध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट ने व्यापारियों की बैठक कर आंदोलन को समर्थन देते हुए बाजार बंद करने का निर्णय लिया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, प्रहलाद सिंह मेहता, विजय मेहरा, नरेंद्र देव, प्रकाश सुतेड़ी आदि ने आरक्षण के विरोध में बाजार बंद को सफल बनाने के लिए जन संपर्क कर व्यापार संघ से सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें