चंपावत। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी ने जिला मुख्यालय के पुनेठी में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेंड नर्सिंग संस्थान में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को अवशेष बजट अवमुक्त करने के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने बताया कि डीएम एसएन पांडेय के साथ ही विधायक ने भी बजट अवमुक्त कराने के लिए ठोस पैरवी करने का आश्वासन दिया है। अतिक्रमण किया जा रहा है। जिस कारण कार्यस्थल का सीमांकन कराना आवश्यक हो गया है। निरीक्षण के दौरान एक पेड़ में घंटी और रंगीन कपड़े बंधे होने पर सीएमओ ने तत्काल कार्रवाई करने तथा परिसर में अतिक्रमण की संभावनाओं को देखते हुए संस्थान परिसर का सीमांकन करने को कहा।
इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव वर्मा, अपर सहायक अभियंता विजेंद्र सिंह, राजस्व विभाग के सुंदर सिंह नेगी, राजीव महरा, दिनेश कुमार, जोगा सिंह, दिनेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।