फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों ने लिया भारत नेपाल सीमा का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी और वन विभाग ने भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर सीमा क्षेत्र का जायजा लिया। सीमा पर की गतिविधियों के अलावा वन संपदा के बारे में जानकारी ली। सीमा पर आवाजाही करने वालों और सीमा के करीब निवास करने वाले ग्रामीणों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के आगमन पर शनिवार को भारत नेपाल की संवेदनशील सीमा पर सुरक्षा के अलावा सीमा पर वन संपदा और तस्करी पर नियंत्रण को लेकर एसएसबी और वन विभाग ने संयुक्त पेट्रोलिंग की। संयुक्त दल ने भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 9 से स्तंभ से संख्या 15 तक सघन पेट्रोलिंग कर सीमा पर की गतिविधियों का पता लगाया।

संयुक्त दल ने बताया कि सीमा पर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियां नही पाई गईं। इस मौके पर संयुक्त दल ने सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों से भी सीमा की गतिविधियों के बारे जानकारियां जुटाई। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया। उन्हें सीमाक्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों, सीमा पर अनजान और बाहरी लोगों के दिखाई देने पर सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करने को कहा गया।
विज्ञापन



इस मौके पर एसएसबी के एसआई सुनील कुमार, एएसआई दलीप सिंह, एचसी मुकेश कुमार, कांस्टेबल सचिन कलास्कर, रविंद्र कुमार के अलावा वन दरोगा रमेश चंद्र आर्य, कमालुद्दीन खान, हरीश लाल, वन वीट अधिकारी भुवन चंद्र कांडपाल, हिमांशु, गेटकीपर अतीक हुसैन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें