फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत पुलिस जवान को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के बिचई ग्रामवासी दिवंगत पुलिस कर्मी राजेंद्र सिंह बोहरा का शारदा तट पर पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात उक्त पुलिस कर्मी कुछ समय से बीमार था। बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


दिवंगत पुलिस जवान राजेंद्र सिंह का शव उनके आवास बिचई पहुंचने पर घर पर कोहराम मच गया। बरेली में उपचार के दौरान उसने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को पुलिस सम्मान के साथ शारदा घाट पर अंत्येष्टि की गई। मृतक के बड़े भाई विक्रम सिंह बोहरा ने चिता को मुखाग्नि दी।

इस मौके पर खटीमा की सीओ कमला बिष्ट, टनकपुर के सीओ आरएस रौतेला, रुद्रपुर पुलिस लाइन के आरआई हीरा सिंह राणा, एसएसआई देवेंद्र बिष्ट, पूर्व विधायक चंपावत हेमेश खर्कवाल, हरीश भट्ट, मनोहर दत्त सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें