फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन निकासी पर लगी रोक हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। खनन निकासी पर रोक हटाने और खनन शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर खनन व्यवसायियों ने एसडीएम अनिल गर्ब्याल से वार्ता की। उन्होंने खनन निकासी शुरू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को खनन व्यवसायी एसडीएम से मिले। एसडीएम ने नियमों का हवाला देते हुए खनन भंडार का निरीक्षण कराने को कहा। इसके तहत भंडार स्थल पर भंडार करने वाले का नाम, स्थल एवं डीएम के आदेश की प्रति दिखाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि शर्त पूरा करने पर ही रेत, बजरी निकासी की अनुमति देने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खनन अधिकारी हरीश पाल, खनन व्यवसायी जीडी खुल्लर, एलएस पाटनी, डीडी भट्ट, पूरन महरा, सोनू पाल, जय सिंह, दीपक जोशी, चंद्र मोहन, बलदेव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें