चंपावत। मिनी गोरल कप फुटबॉल की अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता में आल्मामतार पब्लिक स्कूल और यूनिवर्सल ने अपने-अपने मैच जीते।
शुक्रवार को स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में गोरलचौड़ मैदान में हुए पहले मुकाबले में आल्मामतार पब्लिक स्कूल ने उदयन इंटरनेशनल को 3-1 से हराया। विजेता टीम की तरफ से हर्षित महर ने दो और विवेक तड़ागी ने एक गोल किया। उदयन स्कूल के कार्तिक थ्वाल ने एकमात्र गोल किया।
दूसरे मैच में यूनिवर्सल के करन माहरा और हिमांशु बोहरा ने गोल किए। पराजित टीम माउंट कार्मल स्कूल कोई गोल नहीं कर सकी। रेफरी योगेश नाथ, सौरभ मेहता और लाइनमैन सिद्धांत, नीरज नाथ, शुभम गहतोड़ी, राहुल थे।