फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के आदेश के बाद गठित कमेटी ने नहीं की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले की घुरचुम ग्राम पंचायत में करीब दो लाख रुपये की लागत से बनाए गए कला केंद्र की जांच के लिए सीडीओ की ओर से गठित जांच समिति ने आदेश के एक माह बाद भी जांच शुरू नहीं की है। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कमेटी को मौके पर भेजने की मांग उठाई है।

बताते चलें कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत ग्रामीणों की ओर से मांगी गई सूचना पर घुरचुम ग्राम पंचायत में कागजों में कला केंद्र का निर्माण दर्शाया गया है। जबकि मौके पर किसी भी प्रकार का कला केंद्र ग्राम पंचायत में नहीं है। इस मामले में पूर्व में ग्रामीणों की शिकायत पर सीडीओ एसएस बिष्ट ने जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर एक पखवाड़े में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी जांच कमेटी जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंची है। जिससे नाराज ग्रामीण रमेश चंद्र, जगदीश चंद्र, राम दत्त, लीलाधर, हरीश चंद्र, घनश्याम, टीकाराम, सोहन पांडेय आदि ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में गुरजिला चैक पाली तोक में कला केंद्र के निर्माण पर 193800 रुपये राज्य वित्त मद से खर्च होना दर्शाया गया था। जिसकी शिकायत करने पर सीडीओ ने जांच कमेटी तो गठित कर दी। लेकिन अब तक जांच कमेटी एक बार भी मौके पर नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में जांच कमेटी के आने की तिथि सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें