फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की क्रिकेट टीम चयन को कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जिले की क्रिकेट टीम के चयन की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इंटरसिटी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए चंपावत, लोहाघाट व बनबसा में 21 अप्रैल, टनकपुर में 22 अप्रैल को खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल्स होगा।
विज्ञापन


ट्रायल्स में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों को चार सौ रुपये शुल्क का भुगतान कर पंजीकरण कराना होगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदीप बोहरा को चंपावत, नरेंद्र अधिकारी को लोहाघाट, दीपक सेठी को टनकपुर व बनबसा को ट्रायल्स प्रभारी बनाया गया है। रावत ने बताया कि टूर्नामेंट से जिले की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। वहां एसासिएशन के सचिव हरि सिंह महर, संजय चौहान, अशोक गहतोड़ी, त्रिभुवन सिंह सजवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें