टनकपुर (चंपावत)। निर्माणाधीन बारहमासी सड़क की सुरक्षा दीवार ऊंची करने व गांव के पास लगे हॉटमिक्स प्लांट से फैल रहे प्रदूषण को रोकने की मांग को लेकर बस्तिया के ग्रामीण सोमवार को फिर सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्लांट के पास नारेबाजी के साथ विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में कार्यदायी ठेकेदार कंपनी के निदेशक मनोज चौहान, परियोजना प्रबंधक मनीष नारायण द्वारा तीन दिन के अंदर मांगों पर अमल का भरोसा देने पर ग्रामीण माने।
समाजेवी हरीश लापड़ के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि गांव के पास पहाड़ी की ओर सुरक्षा दीवार की कम ऊंचाई से कटाव का खतरा है। वहीं हॉटमिक्स प्लांट से गांव का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान सरोज देवी, गंगा दत्त, हरि दत्त, नारायण दत्त, विजय सिंह धौनी, ईश्वरी देवी, मंजू देेवी, अनीता जोशी आदि शामिल थे।