फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनमाने ढंग से मार्गों पर नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था नियंत्रित एवं सुरक्षित बनाने की पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा चालकों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ई-रिक्शे मनमाने ढंग से एक ही मार्गों पर संचालित नहीं होंगे। अलग-अलग मार्ग के लिए उन्हें कलर जारी होंगे। चालकों को यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


बैठक में कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने ई-रिक्शा यूनियन को तीन दिन के अंदर शहर में संचालित रिक्शों की सूची एवं चालकों का बायोडाटा देने को कहा है। रिक्शों को पुलिस द्वारा नंबर आवंटित किए जाएंगे और अब रिक्शे मनमाने ढंग से मार्गों पर संचालित नहीं होंगे। रिक्शों को अलग-अलग रूटों के लिए पुलिस कलर आवंटित करेगी, ताकि आवंटित मार्ग के बजाय दूसरे मार्ग पर चलने वाले रिक्शों की पहचान हो सके। कोतवाल ने बताया कि रिक्शा चालकों को किसी भी तरह का नशा कर रिक्शा चलाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है। रिक्शों में किराया सूची चस्पा करने एवं अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें