टनकपुर (चंपावत)। पेंशन के एरियर समेत लंबित देयकों के भुगतान की मांग को लेकर आंदोलित नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय से हुई वार्ता के बाद बुधवार को आंदोलन समाप्त कर दिया है।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया है कि 17 फरवरी तक उनके लंबित देयकों का आंकड़ा जुटाकर भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पेंशन के एरियर समेत अन्य देयकों के भुगतान की मांग को लेकर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी आठ फरवरी से पालिका कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन पर कर रहे थे। वार्ता में ईओ जयवीर सिंह राठी, सेवानिवृत्त निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद, नन्ही देवी, रामा देवी, हरदेई देवी, राजेंद्र कुमार, गोपाल राम, संतोष, विशम्बर आदि मौजूद थे।