फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीनीगोठ में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। होली समिति छीनीगोठ की बैठक में गत वर्ष की भांति इस बार भी दो दिनी महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाने का फैसला लिया गया है। महोत्सव में आकर्षक झांकियों के साथ भव्य कलश यात्रा निकालने के साथ ही स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

समिति अध्यक्ष मदन मोहन भट्ट की अध्यक्षता एवं सचिव मुकेश जोशी के संचालन में हुई बैठक में तय हुआ है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवालय में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ ही शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां और गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर दो बजे से क्षेत्र के जूनियर विद्यालयों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 फरवरी को सुबह 9 बजे योग कार्यशाला, दोपहर 2 बजे से सीनियर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। शाम सात बजे से रंगारंग कार्यक्रम एवं लकी-ड्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा। बैठक में जगदीश परगाई, मोहन जोशी, दिनेश जोशी, गोविंद नरियाल, सुनील नरियाल, सुरेश गहतोड़ी, नवीन जोशी, गणेश दत्त नरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें