फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के खिलाफ सड़क पर उतरा वाल्मीकि समाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वाल्मीकि समाज के लोग शनिवार को अभिनेता सलमान के खिलाफ सड़क पर उतर आए। उन्होंने नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। एसडीएम अनिल चन्याल के माध्यम से राज्यपाल के साथ ही केंद्रीय एवं महाराष्ट्र सरकार के समाज कल्याण मंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले संगठन के शाखा अध्यक्ष अशोक वाल्मीकि के नेतृत्व में सड़क पर उतरे वाल्मीकि समाज के लोग जुलूस की शक्ल में अभिनेता सलमान खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों को आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित कर सलमान ने गलत किया है। उनकी टिप्पणी से वाल्मीकि समाज के सम्मान को ठेस पहुंची। प्रदर्शन में राकेश वाल्मीकि, उर्मिला देवी, सुुरेश कुमार, विशाल, छत्रपाल, पप्पू, रमेश, सीमा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें