फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीत प्रतियोगिता में अव्वल रहे कार्तिक सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जीआईसी में शनिवार को प्रतिभा दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष अमीर बख्श और प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी ने किया।

शिक्षक जगदीश जोशी के संचालन में हुई कहानी से कविता निर्माण प्रतियोगिता में नीरज कोहली पहले, कार्तिक सक्सेना दूसरे और विकास कोहली तीसरे स्थान में रहे। लोक गीत प्रतियोगिता में कार्तिक सक्सेना पहले, अनुज कुमार दूसरे और कमल रावत तीसरे स्थान में रहे। आसन प्रतियोगिता के हलासन वर्ग में अक्षय, प्रतिष्ठा, कमल, अनुज, चक्रासन वर्ग में नीरज, अनिल, अनुज, आदित्य, कमल और सर्वागासन वर्ग में कार्तिक, गौरव, नीरज, कमल, आदित्य ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इससे पूर्व शिक्षक मदन राम ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर शंकर गिरि गोस्वामी, रुद्र सिंह बोहरा, ज्योति पोखरिया, आस्था बिष्ट, मुकेश टम्टा आदि ने सहयोग दिया।

ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय जूनियर हाइस्कूल फोर्ती में शनिवार को विद्यालय में प्रतिभा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान माताओं का सम्मेलन हुआ। इस मौके पर बैडमिंटन, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग समेत कई प्रतियोगिताएं र्हुईं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने मां को प्रथम पाठशाला बताते हुए सभी माताओं को शीत अवकाश के दौरान अपनी देखरेख में गृहकार्य कराने व नियमित रूप से अपने बच्चों की देखभाल की बात कही। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा पुष्पा देवी की अध्यक्षता और शिक्षक सुमन चंद्र राय की देखरेख में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग मे शगुन बगौली ने ललिता बिष्ट को और बालकों में सागर ने तनुज बिष्ट को हराया। ग्रीटिंग कार्ड निर्माण प्रतियोगिता में शैलेश, सलौनी, शगुन, कमल द्वारा बनाए गए कार्ड अव्वल रहे। निर्णायक आनंद मुरारी, किरन पंगरिया, यामिनी जोशी रहे। इस मौके पर मौजूद सभी माताओं को विद्यालय परिवार की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मीना पुनेठा, चंद्रा, कविता, भावना, अनीता, जीवंती, कमला देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें