फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत सौराई के हरतोला में खोला जाए प्राथमिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले की सीमांत सौराई ग्राम पंचायत के राजस्व गांव हरतोला में प्राथमिक स्कूल खोलने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इस संबंध में क्षेत्र के त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत और विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी को ज्ञापन सौंप कर स्कूल खुलवाने की मांग उठाई है।

सौराई के क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश सिंह बोहरा का कहना है कि आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी हरतोला गांव में बेसिक शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। गांव में वर्तमान में 30 परिवार रहते हैं यहां के 35 बच्चों को प्राइमरी की शिक्षा अर्जित करने के लिए तीन किलोमीटर दूर सौराई जाना पड़ता है। जंगली रास्ता होने के कारण हर समय बच्चों पर पत्थर गिरने अथवा जानवरों के हमले का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ओर से हरतोला में स्कूल खोलने का आश्वासन दिया जाता है। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद कोई भी यहां का रुख नहीं करता है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत और विधायक कैलाश गहतोड़ी ने जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित को गांव का परीक्षण करने और उसके बाद स्कूल खोलने आवश्यक कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें