फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता कार्यक्रम को अधिक प्रभावशाली बनाने की कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले में स्वच्छता मिशन कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाए जाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को वार्डों का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि नगर पालिका चंपावत के लिए पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल को वार्ड एक, परियोजना निदेशक एच जी भट्ट को वार्ड दो, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को वार्ड तीन, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार को वार्ड चार, ईई लघु सिंचाई प्रशांत कुमार को वार्ड पांच, तहसीलदार गोविंद प्रसाद को वार्ड छह, सहायक निबंधक पीएस राणा को वार्ड सात, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी को वार्ड आठ तथा पंचायतराज अधिकारी सुरेश बैनी को वार्ड नौ आवंटित किया गया है।

नगर पंचायत लोहाघाट में एसडीएम आरसी गौतम को वार्ड एक, तहसीलदार नीलू चावला को वार्ड दो, अधिशासी अधिकारी कमल कुमार को वार्ड तीन, भूमि संरक्षण अधिकारी राजेंद्र उप्रेती को वार्ड चार, ईई पीएमजीएसवाई उमेश पाटनी को वार्ड पांच, ईई लोनिवि बीसी पंत को वार्ड छह तथा ईई सिंचाई अवधेश राम को वार्ड सात आवंटित किया गया है। नगरपालिका टनकपुर के लिए एसडीएम अनिल चन्याल को वार्ड एक, तहसीलदार पूनम पंत को वार्ड दो, एआरटीओ रश्मि भट्ट को वार्ड तीन, श्रम अधिकारी मीनाक्षी को वार्ड चार, लैगिक अधिकारी आरके वशिष्ट को वार्ड पांच, एई सिंचाई दीप चंद्र को वार्ड छह, वाणिज्य कर अधिकारी जीएस मर्तोलिया को वार्ड सात, पूर्ति निरीक्षक को वार्ड आठ और नौ आवंटित किया गया है। जबकि बनबसा नगर पंचायत के लिए अधिशासी अधिकारी जयवीर सिंह राठी को वार्ड एक, एआरटीओ रश्मि भट्ट को वार्ड दो, श्रम अधिकारी मीनाक्षी भट्ट को वार्ड तीन, लैगिक अधिकारी आरके वशिष्ट को वार्ड चार, वाणिज्य कर अधिकारी जीएस मर्तोलिया को वार्ड सात आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को भेजनी होगी वार्ड में अपनी सेल्फी
चंपावत। डीएम ने कहा है कि सभी नामित नोडल अधिकारी सप्ताह में कम से कम एक बार आवंटित वार्ड का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वार्ड में अपनी सेल्फी वॉट्सअप नंबर पर मुख्य नोडल अधिकारी सीडीओ को प्रेषित करेंगे। अधिकारी वार्ड में कूड़े का निस्तारण न होने की स्थिति में भ्रमण के समय अधिशासी अधिकारी को दूरभाष पर जानकारी देंगे और कूड़े की फोटो नोडल अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी को प्रेषित भेजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें