फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसों से लदा वाहन पकड़कर पुलिस का सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने 11 भैंसों से लदे एक कैंटर वाहन को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने भैंसों को कब्जे में लेकर कैंटर को सीज कर दिया है। वहीं पकड़े गए चालक-परिचालक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में कोतवाली के एक कांस्टेबल द्वारा आरोपियों से अवैध वसूली की भी बात सामने आई है।

शुक्रवार को भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि चंपावत की ओर से भैंसों से लदा कैंटर (यूके 04/6834) टनकपुर की ओर आ रहा है। इस पर भाजपा कार्यकर्ता एडवोकेट विजय शुक्ला, गिरीश वर्मा, मदन सिंह आदि ने ककरालीगेट के पास उक्त कैंटर को रोक लिया। कैंटर में भैंसें लदी होने पर भाजपाई वाहन को कोतवाली ले आए। पशु तस्कर पकड़े जाने का पता चलते ही अन्य भाजपा एवं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रभारी कोतवाल उप निरीक्षक दीवान सिंह जलाल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता गिरीश वर्मा की तहरीर पर आरोपी कैंटर चालक तल्ली मादली चंपावत निवासी कैलाश सिंह एवं एबटमाउंट लोहाघाट निवासी परिचालक मो. तौफिक के अलावा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवैध वसूली के आरोपी कांस्टेबल का तबादला
टनकपुर। पशु तस्करों से अवैध वसूली की बात सामने आने पर एसपी रामचंद्र राजगुरु ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कांस्टेबल महबूब को यहां से मडलक चौकी स्थानांतरित कर दिया है। बताया गया कि पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपियों ने भाजपा एवं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को बताया था कि आरोपी कांस्टेबल ने गाड़ी रोकने के बाद रुपये लेकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें