फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 12 खिलाड़ी चयनित

Fri, 27 Oct 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देते एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण पाटनी व सचिव रामायण प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफओआई) नई दिल्ली की 15वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय ट्रायल के बाद अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग की 12 सदस्यीय टीम का चयन हो गया है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को एसोसिएशन की ओर से प्रमाण पत्र भी दिए गए। ट्रायल में पचास से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में स्टेडियम मैदान में हुए ट्रायल का शुभारंभ उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता ने किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी एवं सचिव रामायण प्रसाद की देखरेख में खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद टीम में उदय सक्सेना, शिवम सिंह, सलमान, आकाश, रिया ढेक, आस्कान, पलक यादव, सौरभ बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, आंचल राना, अमान खान एवं अमन विश्वकर्मा का चयन हुआ है। निर्णायक मंडल में मोहसिन, भुवन लाल, ऋषभ, दिलदार, अविनाश आदि शामिल थे। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 24 से 27 नवंबर तक विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश में होने वाली 15वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि तिथि तय कर टीम मैनेजर के साथ चयनित खिलाड़ी आंध्रप्रदेश को रवाना होंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें