टनकपुर।
भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती के उपलक्ष्य में क्रीड़ा समारोह शुरू हो गया है। शुक्रवार को स्टेडियम में समारोह का शुभारंभ एसडीएम अनिल चन्याल ने किया। उन्होंने पं. पंत के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए लोगों उनका अनुसरण करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत हुई अंडर 14 आयु वर्ग के बालक , बालिकाओं की दौड़ में योगेश और नीतू सबसे तेज दौड़े।
पं.गोविंद बल्लभ पंत क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति की पहल पर आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत पहले दिन अंडर 14 व अंडर 12 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 1500 और 600 मीटर दौड़ स्पर्द्धाएं हुई। अंडर 14 बालक वर्ग की 1500 मीटर की दौड़ में राउमावि आमबाग के योगेश ने प्रथम, जीआईसी टनकपुर के अनुज वर्मा ने द्वितीय और राउमावि आमबाग के आयुष तृतीय रही। बालिका वर्ग में जीजीआईसी टनकपुर की नीतू प्रथम, सर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा की एकता द्वितीय, जीआईसी बिछुवा खटीमा की जया तीसरे स्थान पर रही।
अंडर 12 आयु वर्ग के बालकों की 600 मी. दौड़ में विविमं टनकपुर के करन सिंह प्रथम, सेंट फ्रांसिस स्कूल के गौरव बोहरा द्वितीय, रोहन बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में जीजीआईसी टनकपुर की ज्योति आर्या प्रथम, विविमं टनकपुर की अंकिता बोरा द्वितीय, गुडविल एकेडमी की अर्पिता तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल कल्पना धामी, पुष्पा भट्ट, मंजू बिष्ट, मो. मोहसीन, प्रकाश जोशी, ललित भट्ट, सतीश राय शामिल थे। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष दयानंद राय, सचिव लक्ष्मण सिंह पाटनी, डॉ. एम साहिद एवं संरक्षक डॉ. डीडी जोशी, मुख्य आयोजन सचिव रामायण प्रसाद आदि मौजूद थे।