फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम तय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जिला क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति ने पंत जयंती पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथियां तय कर ली गई हैं। समिति के आयोजन सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि पंडित पंत की 130वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आठ से 10 सितंबर तक विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसकी रूपरेखा तय कर ली गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को अंडर-10 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की 50, 100. 200, 40 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद होगी। इसके अलावा अंडर-12 आय वर्ग के बालक-बालिकाओं की 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस, अंडर-14 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 100, 200, 400, 600, 1500 मीटर दौड़, 2 गुणा 200 मीटर रिले रेस, अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर, 4 गुणा 400 रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद एवं गोला फेंक के मुकाबले होंगे। 9 सितंबर को अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग बालक-बालिकाओं की कबड्डी, ताइक्वांडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। 10 सितंबर पंडित जयंती के दिन पंडित पंत को श्रद्धांजलि, वंदेमातरम गीत, ताइक्वांडो का डेमो प्रदर्शन, पुरस्कार और मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें