फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं ले रही हैं एलईडी बल्ब और झालर निर्माण का प्रशिक्षण

विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड में उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते विधायक पूरन फर्त्याल। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से महिलाओं का 13 दिनी उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर में महिलाओं को एलईडी बल्ब निर्माण और झालर निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आरसेटी के निदेशक आरपी टम्टा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एलएम कुंवर, सीडीओ आरएस रावत, डीडीओ संतोष कुमार पंत ने शनिवार को शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षणों को ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का एक उचित माध्यम बताया। विधायक ने प्रशिक्षणार्थियों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। आरसेटी के निदेशक ने संस्थान के उद्देश्य और एलईडी, झालर निर्माण से स्वरोजगार के अवसर बताए। आरसेटी के प्रकाश चंद्र ने संचालन किया। इस मौके पर बीडीओ एमसी परगांई, प्रधान देवेंद्र बिष्ट, रविशंकर शंकर जोशी, महेंद्र सिंह पटवा, राजेश पंत, दीपक जाशी, मुशीर अहमद, देवकी अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें