फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम की ओर तेजी से बढ़ती जंगल की आग से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज के जंगलों में लगी आग तेजी से मां पूर्णागिरि धाम की पहाड़ी की ओर फैल रही है जिससे धाम की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। आग काली मंदिर और सिद्धमोड़ तक पहुंच सकती है। खतरे को देखते हुए वन, अग्निशमन और पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम से लगी पहाड़ियों के जंगल पिछले एक सप्ताह से धधक रहे हैं। पांच दिन पहले आग की लपटें धाम क्षेत्र के कुल्याड़ी गांव तक पहुंच गई थी। तब अग्निशमन, वन, पुलिस, मंदिर समिति के लोगों और दुकानदारों ने किसी तरह आग को काबू कर लिया था लेकिन अब आग तेजी से पूर्णागिरि धाम की ओर फैल रही है।

मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र पांडेय ने बताया कि भवानीगाड़ की पहाड़ी के जंगल में लगी आग तेजी से फैल रही है। तेज हवा के कारण आग की लपटें पूर्णागिरि धाम की ओर बढ़ रही हैं जिससे काली मंदिर और सिद्धमोड़ क्षेत्र को खतरा पैदा हो सकता है। इधर बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आनंद बल्लभ पाठक ने बताया कि पूर्णागिरि की ओर आग फैलने से रोकने के लिए फायर लाइन बनाई गई है।
विज्ञापन


फिर भी जलते पत्तों से हवा से फायर लाइन के इस पार भी आग फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम ने बताया कि वनाग्नि से सुरक्षा के लिए वन, अग्निशमन और पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है। वहीं मंदिर समिति ने भी आग से सुरक्षा की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें