फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण के संबंध में जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से जीआईसी में युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


नेहरू युवा केंद्र संगठन के कार्यक्रम समन्वयक छत्रपाल सिंह ने नेहरू युवा केंद्र की योजनाओं और कार्यों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने विभागीय योजनाओं और रोजगारपरक कोर्सों की जानकारी दी।

उन्होंने बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त करने के लिए सेवायोजन कार्यालय में अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने को कहा। सहायक सेवायोजन अधिकारी खजान पाठक ने छात्रों को नेशनल कॅरिअर सर्विस पोर्टल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जीआईसी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार जोशी ने कॅरिअर और अनुशासन के प्रति भविष्य में सचेत रहने के बारे में बताया। संचालन सहायक अध्यापक जगदीश चंद्र जोशी ने किया। वहां भवान सिंह मेहता, शंकर गिरि गोस्वामी, कमल सिंह रावत, रमेश सिंह महरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें