लोहाघाट (चंपावत)। कुमाऊं केसरी स्वर्गीय खुशी राम जयंती समारोह समिति की बैठक में 14 दिसंबर को होने वाली जयंती के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। खुशी राम जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए लोगों को दायित्व सौंपे गए। सुबह 10 बजे से गाजे बाजे के साथ प्रभातफेरी निकालने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विचार गोष्ठी होगी।
समिति के जिलाध्यक्ष पनीराम टम्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक में खुशी राम जयंती के मौके पर खुशीराम पंडाल देवीधुरा में कार्यक्रम होंगे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता इंद्र लाल आर्या, कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट और जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव होंगे।
समारोह के लिए दिलीप राम, रमेश चंद्र टम्टा, वीरेंद्र लाल, मदन राम, हेत राम, राजू राम, ईश्वरी राम, प्रेम राम, प्रकाश राम, केशवी देवी, गणेश राम को दायित्व सौंपे गए। बैठक में जगदीश राम, हरीश राम, गंगा राम, रमेश राम, खीम राम, रघुवर राम, भगवान लाल आदि मौजूद थे।