फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल ने सीमा पर विवादित स्थान में बनाई बीओपी, भारत की आपति के बाद हटाने पर जताई सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर से लगी नेपाल की ब्रह्मदेव सीमा पर नेपाल सशस्त्र पुलिस ने विवादित स्थल पर बीओपी निर्माण की योेजना बना ली थी। भारत की आपत्ति के बाद अब इसे विवादित स्थल से हटकर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


नेपाल की ओर से ब्रह्मदेव सीमा क्षेत्र में ब्रह्मदेव बाजार के समीप नाले के पास बीओपी बनाने को जगह चिह्नित की गई थी। बताया गया कि नेपाल सशस्त्र पुलिस बीओपी बनाने का काम शुरू कर रही थी कि एसएसबी ने उक्त स्थान को विवादित बताते हुए आपत्ति जताई।

एसएसबी के टनकपुर बीओपी प्रभारी उप निरीक्षक टीएस परिहार व नेपाल सशस्त्र पुलिस ने निरीक्षक शैलेंद्र केसर ने अपने-अपने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी तो उच्च स्तर पर हुई वार्ता के बाद नेपाल सशस्त्र पुलिस की ओर से चयनित स्थल को विवादित मानते हुए अब उक्त स्थान पर बीओपी बनाने के प्रस्ताव को नेपाल ने रद्द करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन


एसएसबी की 57 वीं वाहिनी के कमांडेंट आरके त्रिपाठी ने बताया कि नेपाल की ओर से बीओपी संयुक्त हेल्प डेस्क के रूप में स्थापित की जा रही थी। मगर, वह नोमैंस लैंड के विवादित स्थान में बनाई गई थी। अलबत्ता, भारतीय अधिकारियों द्वारा एतराज जताने पर नेपाल के अधिकारियों ने अब दिवाली के बाद उस उसे हटाने के लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें