फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव पर सीमा सील करने को लेकर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भारत नेपाल अधिकारियों की समन्वयक बैठक रविवार को बनबसा एनएचपीसी स्थित अतिथिगृह में होगी। इसमें दोनों देशों के अधिकारी आपसी समन्वय बनाने, निकाय चुनाव पर सीमा सील करने को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


लंबे समय बाद हो रही भारत नेपाल के अधिकारियों की बैठक में पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों पर चर्चा होगी। सीमा पर सुरक्षा, तस्करी, मानव तस्करी, नोमैंस लैंड पर अतिक्रमण आदि पर मंथन किया जाएगा। माना जा रहा है कि राज्य में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर 18 नवंबर को चुनाव वाले दिन सीमा सील करने को लेकर आपसी सहमति बनाने पर भी अहम फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि दोनों देशों के बीच होने वाले चुनाव के दौरान भारत नेपाल सीमा को 24 से 48 घंटे तक के लिए सील किया जाता है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि कुमाऊं जोन के आईजी पूरन सिंह रावत भी बैठक में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें