चंपावत में करवाचौथ में हेलमेट पहनने के लिए पुलिस की ओर से लगाई होर्डिग्स।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में करवाचौथ के पर्व को देखते हुए पुलिस ने एक अनूठी पहल शुरू की हैं। जिले में जगह जगह होल्डिंग लगाकर कर इस करवाचौथ पर महिलाओं से अपने पति और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के प्रयोग करने की अपील की जा रही है। पुलिस वाले पति-पत्नी को करवाचौथ पर हेलमेट गिफ्ट करने की भी अपील कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश पर पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत जिले के सभी मुख्य मार्गो पर होल्डिंग्स लगाकर यह संदेश दिया गया है कि इस करवाचौथ में महिलाएं अपने परिवार को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग कर सुरक्षा प्रदान करें। चंपावत पुलिस के यातायात प्रभारी निरीक्षक ज्योति प्रकाश ने बताया कि सभी कोतवाली, थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह इस अभियान के माध्यम से लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।
पुलिस की ओर से दोपहिया वाहनों में हेलमेट और डबल हेलमेट को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस करवाचौथ में एक अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक, चंपावत।