फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख को धमकी देने वालों का खुलासा करो

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह लमगड़िया को जान से मारने की धमकी देने और साजिश करने वालों का सुराग नहीं लगने से लोगों में नाराजगी है। लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के जरिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम आरसी गौतम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देकर धमकी देने वालों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में धमकी देने वालों का जल्द खुलासा कर गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

ज्ञापन देने वालों में भुवन खर्कवाल, शिवराज सिंह, शैलेंद्र राय, हरीश पांडेय, पूरन उप्रेती, गिरधर अधिकारी, प्रदीप मेहता, चंद्रशेखर राय, मोहन राम, आनंद अधिकारी, पवन पांडेय, हिमांशु राय आदि शामिल थे। इधर भाजपा जिला महामंत्री नवीन बोहरा के नेतृत्व में भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन देने वालों में कैलाश पांडेय, मोहित पाठक, सचिन जोशी, एलडी भट्ट, हेम पांडेय, श्याम ढेक, विमल मेहता, भुवन गोरखा, हयात सिंह, विवेक पुजारी, गिरीश माहरा, प्रकाश राय, दीपक सुतेड़ी, दीप चतुर्वेदी, देवेंद्र अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें