टनकपुर (चंपावत)। राम रतन लाल भगवत सरन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की मेधावी दीपांशी खड़का ने परिवार की विपरीत परिस्थितियों में हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा 93 प्रतिशत अंकों से पास की है। दीपांशी ने जिले में छात्राओं में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
ज्ञानखेड़ा शिव मंदिर के समीप निवासी सामान्य परिवार की मेधावी दीपांशी के पिता मदन सिंह खड़का रोडवेज में परिचालक है, जबकि मां कमला देवी गृहणी है। दीपांशी का कहना है कि फिलहाल उसने इंटर की परीक्षा और बेहतर अंकों से पास करने का लक्ष्य बनाया है। इसके लिए उसने घर में अभी से पढ़ाई शुरू कर दी है। अपनी सफलता का श्रेय हिमांशी माता-पिता व गुरुजनों को देती है। प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे एवं वरिष्ठ शिक्षिका हौसिला सिंह ने बताया कि दीपांशी के अलावा इंटर बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की मेधावी छात्रा हिमांशी भट्ट ने 84.2, सलोनी जोशी ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। ब्यूरो